सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें?

हमारे देश में लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए, उनकी सुरक्षा और उच्च शिक्षा के लिए भारत सरकार सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi) की सुरुवात किये है।

इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बच्ची के  पढ़ाई और शादी को ध्यान में रख के बचत के लिए भारत सरकार इस सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana Scheme) की लांच किया है।

आज की इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? इस सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें? आदि।
SSY yojana,उज्ज्वल भविष्य,सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें?


Table of Contents:
1. सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
2. सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ क्या है?
3. सुकन्या समृद्धि योजना एकाउंट कहां खोलते है?
4. सुकन्या समृद्धि योजना खाता कैसे खुलवाए?
5. सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए जरूरी कागजात।
6. सुकन्या समृद्धि खाते में कितना रकम जमा करना होगा?
7. यह एकाउंट कब मैच्योर होगा?
8. रिटर्न में कितना रुपिया मिलेगा?
9. क्या सुकन्या समृद्धि खाते को बीच मे बंद कर सकते?
10. Mature होने से पहले कितना रुपिया निकाल सकते?
11. क्या इस खाते को ट्रांसफर कर सकते है?
12. कौनसा बैंक में सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोल सकते?

आज हम जानेंगे hide

1. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) क्या है:

सभी लड़की की पढ़ाई और शादी को लिहाज में रख के भारतीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पानीपत में 2015 साल के 22 जनवरी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना सुरु किया था।

इस योजना को नियंत्रण करता है Ministry of Women and Child Development

इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र वाली बच्ची की नाम से एक बैंक खाता खोल कर उनकी उज्वल भविष्य के लिए बचत किया जा सकेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के बाद आपको 9.2% तक के चक्रबृद्धि ब्याज मिल जाते है, जो कि किसी भी निबेश करने वाले योजनाओं में से अधिक है। और इस के साथ किसी प्रकार के इनकम टैक्स देने की भी जरूरत नही पड़ती।

फाइनेंसियल एक्सपर्ट के मानना है कि इस योजना के तहत सबसे ज्यादा लाभ गरीब और मध्यवित्त फैमिली, जिनका इनकम कम है उनको ही मिलेगी।

इसके अलावा भी जिन लोग शेयर मार्केट में पैसे लगाने से डरती है, यह स्कीम उनके लिए भी बहुत फायदेमंद होने वाले है।

क्योंकि इससे आपको निश्चित रूप से पैसे मिलेगी इसमें किसी प्रकार की दोराय नही है।

यह स्कीम सुरु होने के 2 महीने के अंदर 1,80,000 सुकन्या समृद्धि एकाउंट खोल गया है।

आश्चर्य के बात यह है कि 2015 खत्म होते होते लगभग 76,19,668 नया एकाउंट खोला गया है।

जिस का मतलब 76,19,668 बच्ची की नाम पर ₹28.38 बिलियन (US$400 मिलियन) रुपिया जमा की गई है। यह हमारे देश के लिए एक अच्छी संकेत है।

2. सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ:

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने का लाभ बहुत है। जैसे,

Highest interest rate (ज्यादा ब्याज दर):

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत किसी दूसरे सरकारी योजना से बहुति ज्यादा ब्याज दर मिलता है।इसमें आपको लगभग 9.2% तक के चक्रबृद्धि ब्याज दर मिल जाते है।

 Tax Free (टैक्स फ्री):

जब आपके एकाउंट परिपक्व (mature) हो जाएगा तब पैसे निकलते समय आपको कोई टैक्स देने की आबश्यक नही। यह सुबिधा आपको किसी दूसरे स्कीमों में नही मिलता।

• Account Fexibility (नमनीयता):

सुकन्या समृद्धि एकाउंट में सरकार बहुति flexibility प्रदान किया है। जैसे,

इस एकाउंट को ओपन करने के लिए आपको न्यूनतम ₹250 की जरूरत पड़ती है।उसके बाद ₹100 रुपिया के गुणक के साथ पैसे जमा कर सकते।

इसमें आप महीना के ₹1000 करके सालाना ₹12,000 जमा कर सकते। इस एकाउंट में आप सबसे ज्यादा ₹1,50,000 रुपिया जमा कर सकते।

इस के अलावा भी आप जब चाहे एकाउंट को बंद कर सकते।

Withdraw Before Mature (मैच्योर होने से पहले पैसे निकलना):

आपके बच्ची के पढ़ाई और शादी के लिए 50 फीसदी रुपिया एकाउंट परिपक्व (mature) होने से पहले निकले जा सकते है। यह सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने का एक बहुति अच्छा खासियत है।

 Account transfer (एकाउंट ट्रांसफर):

इस एकाउंट को इंडिया में किसी भी जगह ट्रांसफर कर सकते है। ट्रांसफर करने के लिए आपको बैंक में जाकर उनके कुछ फोमालिटी पूरा करना होता है।

उदाहरण की तर पर, अगर किसी एकाउंट होल्डर की जन्म पश्चिम बंगाल में हुई है और उनकी एकाउंट भी वहां पर है।

लेकिन वह अभी किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट होने चाहती है। तो उनके माता पिता को शिफ्ट होने का प्रमाणपत्र बैंक को दिखाना पड़ेगा।

सुकन्या समृद्धि एकाउंट ट्रांसफर करने का प्रक्रिया पूरी तरीके से फ्री ऑफ कॉस्ट है।

क्या आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेंगे?

जरूर निबेश करना चाहिए। भारत सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि स्कीम आपके बच्ची के लिए एक तोफा है और इससे बच्ची की जीवन उज्वल हो सकती है तो फिर क्यों नही करेंगे?

सुकन्या समृद्धि योजना में निबेश कैसे करें:

अगर आपके 10 साल से कम उम्र के बच्ची है तो आप उनके नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में निबेश कर पाएंगे।

लेकिन निवेश करने के लिए सबसे पहले आपके बच्ची की नाम से एक बैंक खाता खोलना होगा।

चलिए जान लेते है कि आप किस तरीके से सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते है?

3. सुकन्या समृद्धि योजना एकाउंट कहां खोलते है:

खाता खोलने की सुबिधा आपको किसी पोस्ट आफिस में या फिर लगभग 28 बैंको में मिल जाते है। पोस्ट के आखरी में कुछ बैंको की नाम दिया हूं वह आप चेक कर सकते।

Sukanya samriddhi yojana account,सुकन्या समृद्धि योजना खाता कैसे खोले,SSY account khole
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें?

 

4. सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खुलवाए:
आप अपने 10 साल की कम उम्र की बच्ची के नाम से एकाउंट बहुति आसानी से खोल सकते है। आपको किसी बैंक या फिर पोस्ट आफिस में जाकर खाता खोलना होगा।
खाता खोलने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म आपको बैंक या पोस्ट आफिस से मिल जाएगा। आप यहां से भी Sukanya Samriddhi Yojana Form Download कर सकते।

[Note: आप आपके बच्ची की उम्र के 1 साल से लेकर 10 साल उम्र के बीच कभी भी यह एकाउंट खोल सकते है। लेकिन जैसे ही आपके बच्ची की आयु 10 साल से ऊपर हो जाएगी इस एकाउंट के लिए एलिजिबल नही होगी]

एकाउंट खोलने के लिए सिर्फ ₹250 रुपिया की जरूरत पड़ती है। जैसे ही एकाउंट ओपन हो जाते उसके बाद ₹100 रुपिया के गुना में पैसे जमा कर सकते है।

5. सुकन्या समृद्धि योजना एकाउंट खोलने के लिए जरूरी कागजात:

इस योजना के तहत एकाउंट खोलने के लिए ज्यादा कागजात की जरूरत नही पड़ती। लेकिन बैंक के हिसाब से कागजात थोड़ा कम ज्यादा हो सकता है।

फिरभी कुछ दस्ताबेज है जिसके बिना आप एकाउंट नही खोल सकते। जैसे,
• बच्ची की जन्म सर्टिफिकेट (Birth Certificate)

• माता पिता के पहचान पत्र।
•माता पिता की पते का प्रमाणपत्र।

6. सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में कितना रकम जमा करना होगा:

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए₹250 रुपिया देकर एकाउंट खोलने के बाद आप ₹100 रुपिया के गुणक में जमा कर सकते है।

आप हर महीने ₹1000 के हिसाब से सालाना ₹12,000 रुपिया कहते जमा कर सकते।

इस सुकन्या समृद्धि खाता में एक साल में सर्वच्च ₹1,50,000 रुपिया तक के जमा कर पाएंगे।

अगर आप किसी कारण से एकाउंट की रेगुलरिटी मैंटेन न कर पाए तो आपको ₹50 रुपिया देकर एकाउंट को पेनाल्टी मुक्त करना होगा।

नही तो आपके एकाउंट जनरल सेविंग्स एकाउंट में रूपांतरित हो जाएगा। लेकिन उसमें भी आपको 4 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा जो कि कम नही।

Read More: व्यापार के लिए मुद्रा लोन कैसे ले?

FD kya Hai और एफडी कैसे करे

7. सुकन्या समृद्धि एकाउंट कब मैच्योर होगा:

पहले ही पता चल गया होगा कि अगर आप किसी 10 साल से कम उम्र की बच्ची की पिता या माता है तो आप इस सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए उपयुक्त है।
इस एकाउंट को मैच्योर (mature) होने में, एकाउंट ओपन करने की समय से लेकर 21 साल की अबश्यक्ता है। लेकिन आपको सिर्फ 15 साल तक ही निवेश करना है उस के बाद किसी प्रकार निवेश की जरूरत नही।

अगर आप अपने बच्ची की 2 साल उम्र में एकाउंट खोलते है तो आपको बच्चिके 17 साल (एकाउंट की आयु 15 साल) उम्र तक निवेश करना होगा।

इसके बाद अगले 6 साल तक यानी आपके एकाउंट परिपक्व होने तक कोई निवेश करने की जरूरत नही। परंतु आपको निर्धारित ब्याज दर मिलता रहेगा।

मतलब आपके बच्चिके 17 साल (एकाउंट की आयु 15 साल) उम्र तक निबेश करना होगा। जैसे ही बच्चिके आयु 23 साल (एकाउंट की आयु 21 साल) हो जाएगी एकाउंट मैच्योर हो जाएगा।

एकाउंट मैच्योर होने के बाद बिना किसी टैक्स देकर आप पूरे पैसो को निकाल सकते है। लेकिन mature होने से पहले भी आप 50 फीसदी रुपिया नकल सकते है। इसका प्रोसेस जानने के लिए आगे पढ़ते रहिये।

8. कितना रुपिया रिटर्न मिलेगा:

यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कितनी रुपिया  हर महीने जमा करेंगे।

अगर आप महीने  ₹1000 रुपिया करके हर साल ₹12,000 रुपिया 15 साल तक निबेश करेंगे तो एकाउंट mature होने के बाद आपको लगभग 6 लाख 7 हज़ार 1 सौ 28 रुपिया प्रदान किया जाएगा।

परंतु अगर आप सालाना 1 लाख 50 हज़ार रुपिया जमा करवाते है तो एकाउंट मैच्योर होने के बाद यानी एकाउंट की आयु 21 होने के बाद आपको लगभग 72 लाख रुपिया मिलेगा।

लेकिन यह राशि सरासर उस वित्तीय बर्ष के ब्याज दर के ऊपर निर्भर करेगी। बैंक या पोस्ट आफिस में एकाउंट खोलते समय आप इसके बारे में अच्छी तरीके से जानकारी ले सकते है।

9. क्या सुकन्या समृद्धि खाते को बीच मे बंद कर सकते:

जी हां, अगर आप एकाउंट चलना नही चाहते तो आसानी से बंद कर सकते। लेकिन इससे आपको रेगुलर सेविंग्स एकाउंट की तरह ही ब्याज दर मिलेगा।

आप इन करोणों से एकाउंट को बंद कर सकते है। जैसे,
• अगर एकाउंट होल्डर की मौत हो जाये तो एकाउंट को बंद करना जरूरी है। इससे उनके माता पिता या अभिभावक को रुपिया मिल जाएगा।

• अगर एकाउंट होल्डर की या फिर उनकी माता पिता की कोई एक्सीडेंट या जान लेने वाली बीमारी हो और एकाउंट को रेगुलर करने में असमर्थ हो तो भी एकाउंट को बंध किया जा सकता है। लेकिन एकाउंट की अवधि खत्म होने के बाद जमा किया हुआ रुपिया वापस मिल जाएगा।

• अगर आप (एकाउंट होल्डर) किसी दूसरे देश की नागरिकता ले ले तो भी आपके एकाउंट बंद किया जाएगा।

• अगर किसी दूसरे कारणों से बंद करना चाहते तो भी आपको इजाजत मिल जाएगी।

लेकिन हर केस में एकाउंट होल्डर या उनकी माता पिता या अभिभावक को जमा किया हुआ रुपिया लौटा दिया जाएगा।

10. Mature होने से पहले कितना रुपिया निकाल सकते:

मेरे हिसाब से यह सुकन्या समृद्धि स्कीम में निवेश करने की एक और बड़ी बजाय है।

आप इस एकाउंट से आपके बच्चिके की उच्च शिक्षा और शादी के लिए पिछले वित्तीय बर्ष के अंत तक जितने रुपिया जमा किये है उसकी 50 फीसदी रुपिया निकल सकते है।

सुकन्या समृद्धि स्कीम में निबेश कैसे करें,सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें?
सुकन्या समृद्धि स्कीम

अगर इन दोनों कारणों में से किसी एक कारण के लिए रुपिया निकलना चाहती है तो उसके प्रमाणपत्र जमा देना होगा। अगर उच्च शिक्षा के लिए है तो इंस्टिट्यूट के एडमिशन फीस स्लिप की जरूरत होगी।

लेकिन एक बात ध्यान रखे यह तभी संभब होगा जब आपकी बच्ची यानी एकाउंट होल्डर की उम्र 18 साल हो जाएगा। बच्ची की 18 साल होने से पहले इस एकाउंट से रुपिया नही निकल सकते। क्योंकि 18 साल से पहले वह नाबालिक होती है।

11. क्या इस खाते को ट्रांसफर कर सकते है:

एकाउंट होल्डर चाहे तो देश के किसी भी पोस्ट आफिस के ब्रांच या बैंक एकाउंट में अपनी खाता को ट्रांसफर कर सकते है।

लेकिन आप किस कारण से सुकन्या समृद्धि योजना एकाउंट को ट्रांसफर करने चाहते यह आपको बताना पड़ेगा साथ मे प्रमाणपत्र भी प्रदान करना होगा।

इससे आपके एकाउंट बहुति आसानी से बिना किसी खर्च में देश की किसी भी जगह ट्रांसफर किया जाएगा।

अगर किसी बैंक या पोस्ट आफिस में कोर बैंकिंग की सुबिधा है तो वहां इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एकाउंट ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

12. कौनसा बैंक में सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोल सकते:

मेरा जितना भी जानकारी है कि आप किसी भी PPF एकाउंट खोलने वाले बैंको में सुकन्या समृद्धि योजना एकाउंट खोल सकते है। इसके अलावा पोस्ट आफिस के किसी भी ब्रांच में भी खोल सकते है।

कुछ बैंको की नाम दिया हूं जहां आपको यह एकाउंट खोलने का सुबिधा दिया जाते है। ज्यादा जानकारी के लिए आपके निकटवर्ती बैंक में संपर्क जरूर करें।

State Bank of India
Punjab National Bank
Union Bank of India
United Bank of India
State Bank of Patiala
State Bank of Bikaner &Joipue
Allahabd Bank
HDFC Bank
ICICI Bank
Axis Bank
Syndicate Bank
UCO Bank
Oriental Bank of Commerce
Indian Overseas Bank
Indian Bank
Dena Bank
Canara Bank
Corporation Bank
Bank of India Bank of Baroda
Central Bank of India
Bank of Maharashtra
Andhra Bank
State Bank of Hyderabad
State Bank of Travancore
State Bank of Mysore
Vijaya Bank

स्रोत: सारे जानकारी इंटरनेट की मदत से जुटाई गई है। आप चाहे तो सुकन्या समृद्धि योजना के ऑफिसियल साइट भी चेक कर सकते है।

डिस्क्लेमर: सुकन्या समृद्धि योजना के कुछ नियम समय के साथ चेंज हो सकता है। उसके लिए हम किसी प्रकार से ज़िम्मेदार नही होंगे।

मैं आपको यही सलाह दूंगा की सुकन्या समृद्धि योजना में निबेश से पहले आप बैंक या पोस्ट आफिस में जाकर इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे बारीकी से जानकारी ले।उसके बाद सुकन्या समृद्धि योजना में निबेश करें।

Hey Guys,
आशा करता हूं आपको सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें? सुकन्या समृद्धि योजना के खाता (एकाउंट) कैसे खोले? आदि के बारे में पूरी जानकारी मिला है।

अगर आपके कुछ सवाल और सुझाव है तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। इससे हमारे कंटेंट को और भी बढ़िया तरीके से पेश कर सकेंगे।

और हा हमेसा की तरह इस सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी की अपने दोस्त के साथ शेयर जरूर करें। इससे उन लोग भी अपने बच्ची की उज्जवल भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे।

Tags: सुकन्या समृद्धि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना निवेश 2020


Share करों ना Dear

                    ** Sharing is Caring **

अपने दोस्तों से साझा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *